-
Written By
Amit Yadav -
Published on
January 6th, 2021 -
Updated on
May 26, 2021 -
Read Time
1 minute
जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अधिकतर लोगो बुखार, फ्लू, सर्दी-जुकाम की शिकयत होती है, जिसका मुख्य कारण है आपका खानपान। सर्दी के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
बहुत से लोग ये नहीं समझ पाते है की उन्हें किस प्रकार के खानपान चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसीलिए आज आपको कुछ खास टिप्स देने जा रहे है की सर्दियों के मौसम क्या खाये और क्या नहीं।
– कैलोरी वाली चीजे न खाये वरना आप मोटापे का शिकार हो जायेंगे।
– ओवरईटिंग से बचे क्योकि सर्दी के मौसम में भूख बहुत बढ़ जाती है।
– शक्कर का उपयोग कम करे।
– रात के समय तेल से बना खाना अवॉयड करे, अगर आपको खाने का मन है तो दोपहर में इसका सेवन करे।
– सर्दी में होने वाले शादी और पार्टी से में बहुत जायदा फ़ास्ट फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए।
– बहुत ऐसे लोग भी जो एक समय में दोनों टाइम का भोजन बना कर रख लेते है, लेकिन ये कोई चालाकी की बात नहीं है , देर तक रखा हुआ भोजन आपको बहुत नुक्सान दे सकता है।
– सर्दी के मौसम में आप हरी सब्जी का उपयोग अच्छे तरीके से धोने के बाद करे।
– अगर आपको मीठा खाने का मन हो रहा है तो गाजर का हलवा , खीर, खजूर का जूस का सेवन करे।
– इस मौसम में आप कीवी , संतरा , शरीफा, पाइनएपल और भी बहुत से मौसमी फल का आनंद ले सकते है।
– सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स तो वरदान साबित होते है जैसे – अखरोट, किशमिश,
बादाम, काजू आदि का उपयोग करके आप सर्दी-जुकाम से बच सकते है।
– अगर आप पराठे के शौकीन है तो आपको चुकंदर, मेथी, पालक, बथुआ, मूली, गाजर के पराठे खाये।
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरे ये टिप्स पसंद आये होंगे अगर आपको किसी भी प्रकार की बीमारी है तो इन् टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
Related Post